◆ प्रदेशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से देशभर में 75 आइकॉनिक स्थानों का चयन किया गया था, जिनमें हरिद्वार, नैनीताल और केेदारनाथ को भी शामिल किया गया है।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, आईटीबीपी के जवानों और छात्रों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। क्लेमेंटटाउन में सेना के अधिकारियों और जवानों ने योगाभ्यास किया।
◆ नैनीताल जिले में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित योग महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हजारों लोगों के साथ विभिन्न योगासन्न किए। उन्होंने कहा कि लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
◆ गढ़वाल विवि की हिंदी विभाग की प्रोफेसर मंजुला की कहानी ‘उजास कहां है” पर फिल्म बनेगी।
◆ आज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17वींं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बोर्ड की बैठक नियमित तौर पर आयोजित की जाएं।
◆ मौसम साफ होने के बाद श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पुनः प्रारंभ हो गई है। तीर्थयात्रियों को श्री हेमकुंड साहिब की ओर भेजा जा रहा है।
◆ पिछले तीन महीनों में दून मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में 450 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से कोरोना का नए वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है।
◆ मौसम विभाग के मुताबिक 22 को कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश रहेगी। लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। बाकी हिस्सें में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 23 व 24 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
◆ अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों का असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा रहा है। स्थानीय होटल कारोबार में भी 8 से 10 फीसदी की गिरावट का अनुमान है। वही सबसे ज्यादा मार टैक्सी संचालकों पर देखने को मिली है।
◆ ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के धाम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। केदारनाथ में आयोजित योग कार्यक्रम में आईटीबीपी, पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत बड़ी संख्या में तीर्थयात्री शामिल हुए।