उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है।
तीन लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बारात को लेकर जा रही जीप 200 फीट की गहरी खाई में गिर गई। वाहन में 15 लोग सवार बताए गए हैं। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन बारातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दूल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल की मौत हो गई। जीप हरिद्वार के लालढांग से पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी। तब यह हादसा हो गया। यह हादसा हादसा देर रात करीब 8.00 बजे सिमंडी गांव के पास हुआ। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया गया है कि दुल्हन के घर से दो किमी की दूरी पर ही ये घटना हुई।