उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मसूरी में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मसूरी रोड पर शिखर फॉल के निकट एक कार खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार यह लोग मसूरी घूमने आए थे। वापसी के समय रात तीन बजे उन्होंने शहंशाई आश्रम से पैदल रुट पकड़ लिया। आगे जाकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सागर नरूला उम्र 29 वर्ष निवासी फतेह नगर, दिल्ली, युवराज बिष्ट उम्र 33 वर्ष निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा उम्र 28 वर्ष निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून, आयुष शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी तेग बहादुर रोड और अवनि उम्र 29 वर्ष निवासी रजनी कुंज, कौलागढ़ सवार थे। इस हादसे में आयुष शर्मा और अवनि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सागर नरूला, युवराज बिष्ट व ईशा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।