उत्तराखंड: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से प्रथम हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा।
दी यह जानकारी
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आगामी 13 और 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रायल देवपुरा चौक स्थित एचआरडीए कॉम्प्लेक्स मैदान में होंगे। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रायल में उत्तराखंड का कोई भी खिलाड़ी, जिसकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक है, भाग ले सकता है।
ट्रायल के आधार पर चुने गए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को टी-20 लीग की विभिन्न टीमों में शामिल किया जाएगा।