उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड जूनियर (बालक/बालिका) सेपक टाकरा टीम के चयन के लिए ट्रायल होना है।
चयन के लिए ट्रायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो आज 7 अक्तूबर को रुद्रपुर स्थित कल्याणी व्यू सेपक टाकरा एकेडमी में किया जाएगा। इस ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 के बाद हुआ हो। बताया कि चयन उपरांत सीनियर वर्ग की टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद टीम 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एलपीयू, फगवाड़ा (पंजाब) में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।