उत्तराखंड: इस दिन लागू होगा UCC, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी नियमावली का ड्राफ्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा।

यूसीसी उत्तराखंड में नौ नवंबर को लागू होने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें नौ नवंबर को यूसीसी लागू करने की तैयारी है। वहीं अब समिति ने फाइनल नियमावली का ड्राफ्ट सौंप दिया है। शुक्रवार(18 अक्तूबर) को विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी नियमावली का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। जिसके बाद पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि यूसीसी उत्तराखंड में नौ नवंबर को लागू हो जाएगा।

उत्तराखंड रचेगा इतिहास

इसके साथ ही जल्द उत्तराखंड राज्य सबसे पहले यूसीसी को लागू कर नया इतिहास रचेगा। साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।