उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया इस परीक्षा का एडमिट कार्ड, मई में होगी परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गये है।

प्रवेश पत्र जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति का आयोजन 04 मई 2025 दिन रविवार को आयोजित होगी। यह परीक्षा राज्य के दो जनपदों हरिद्वार नगर एवं हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।