उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के साथ आयोग ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी की हैं। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किए गए हैं।प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1931 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसके बाद अब ये सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया गया था। वहीं 15 अभर्थियों के लिए दूसरे पेपर की परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की गई थी।