उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या पंहुची इतने पार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंच रहें हैं।

इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समापन की ओर बढ़ रही चारधाम यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और बुधवार तक केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को श्रद्धालुओं की संख्या 16 लाख 56 हजार के पार पहुंच गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केदारनाथ धाम में बुधवार को 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और इसी के साथ इस साल अब तक बाबा केदार के धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16 लाख 56 हजार 539 हो गयी है। केदारानाथ के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। इसी प्रकार, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।