उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह-ग) परीक्षा 2023 का चयन परिणाम घोषित किया गया है।
परिणाम जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्रश्नपत्रवार प्राप्तांक के योग से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा का चयन परिणाम पदवार श्रेष्ठताक्रम में घोषित किया गया है। विभिन्न विषयों में प्रयोगशाला सहायक के लिए चयनित 104 अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।