उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालयों एवं कुटुंब न्यायालयों) में समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत कुल 398 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की हैं। जिसके बाद अब आवेदन शुरू हो गये है।
यह है पदों का विवरण
• पद, रिक्तियों की संख्या
• कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय),230
• कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय), 29
• आशुलिपिक ग्रेड-1(सिविल न्यायालय), 128
• आशुलिपक ग्रेड-एक (कुटुंब न्यायालय),11
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 22 जून से शुरू हो गये है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई है।