उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), रायपुर, देहरादून ने स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी कर दी है।
देखें वेबसाइट

आयोग द्वारा यह अधिसूचना 16 जून, 2026 को जारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लिखित प्रतियोगी परीक्षा 14 जून, 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा के चारों पेपर सेटों (A, B, C & D) की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दी है। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की लिंक 17 जून, 2026 से सक्रिय हो चुकी है और अभ्यर्थी 21 जून, 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।