उत्तराखंड: UKSSSC ने एलटी (LT) पदों की यह परीक्षा की स्थगित, 3 और 4 अगस्त को होनी थी प्रक्रिया


उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न विषयों के सहायक अध्यापक (एलटी) के पदों के लिए होने वाली अभिलेख सन्निरीक्षा (डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन) को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है।

देखें वेबसाइट

यह जानकारी आयोग द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।एलटी पदों की अभिलेख सन्निरीक्षा पहले 3 अगस्त और 4 अगस्त 2026 को प्रस्तावित थी, जिसे अब टाल दिया गया है। आयोग ने यह निर्णय किन्हीं अपरिहार्य कारणों के चलते लिया है। अभिलेख सन्निरीक्षा का नया कार्यक्रम जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) पर अलग से प्रकाशित किया जाएगा।