उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आशुलिपिक / वैयक्तिक सहायक व अन्य पदों के लिए चतुर्थ चरण की टंकण और आशुलंकन परीक्षा के आधार पर चयन परिणाम जारी कर दिया है।
यह परिणाम जारी
आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना और अभ्यर्थियों की प्रोविजनल श्रेष्ठता सूची प्रकाशित की है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हिंदी टंकण व आशुलखन पद लिस्ट-1 के 222 अभ्यर्थियों में से 20 रिक्त पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 32 अभ्यर्थी सफल पाए गए हैं। इन अभ्यर्थियों की तृतीय चरण के अभिलेख सत्यापन के लिए प्रोविजनल श्रेष्ठता सूची जारी की गई है। हिंदी व अंग्रेजी टंकण पद लिस्ट-2 के 481 अभ्यर्थियों में से 21 पदों के लिए आयोजित टंकण/आशुलखन परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी योग्य नहीं पाया गया।
देखें वेबसाइट
अभिलेख सत्यापन और पदों की वरीयता के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अलग से लिंक प्रकाशित किया जाएगा। यह प्रोविजनल श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र के दावों और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही घोषित किया जाएगा।