उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामला: नकल के बावजूद परीक्षा में फेल हुआ आरोपी खालिद, एसआईटी की जांच जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी खालिद पुलिस गिरफ्त में हैं।

परीक्षा में फेल

एसआईटी की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पेपर को लीक करने व‌ नकल के बावजूद मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद परीक्षा में फेल हैं। खालिद ने पूछताछ में बताया कि उसने अब तक करीब 22 परीक्षाएं दी हैं, जिनमें वह पास नहीं हो पाया। एसआईटी इंचार्ज जया बलूनी ने बताया कि अब तक की जांच में खालिद के अंक बेहद कम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी ने आयोग को उसके 12 सवालों के उत्तर देखने के लिए पत्र भेजा गया है। इसमें उन 12 सवालों के उत्तर देखे जाएं, जो पेपर खालिद ने वायरल किया था। बलूनी ने दावा किया है कि खालिद ने यह सवाल भी नहीं किए हैं। एसआईटी ने कहा कि अब खालिद के प्रमाण पत्रों की भी जांच करेगी।