उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामला, मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड खालिद गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई करते हुए अभी तक मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड माने जा रहे खालिद मलिक को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार को‌ स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके बाद इस परीक्षा के कुछ पन्नों के लीक होने की खबरे सामने आई। जिसके बाद आक्रोशित युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच की मांग की। छात्रों की मांग है कि रविवार को हुआ पेपर रद्द किया जाए और पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इससे पहले खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने खालिद की बहन साबिया को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पूछताछ में कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य आरोपी खालिद हरिद्वार में गिरफ्तार हुआ। जिस पर उसने खुलासा किया है कि वह चेकिंग से बचकर पीछे के गेट से कूदकर परीक्षा केंद्र में पहुंचा था। खालिद रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट, हरिद्वार में बैठा था। खालिद ने बताया कि उसने परीक्षा कक्ष में प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचीं और वॉशरूम में जाकर बहन को भेज दिया। परीक्षा के दौरान वह दो बार वॉशरूम गया था। खालिद ने बताया कि परीक्षा के बाद वह घर पहुंचा और बहन से मोबाइल लेकर फरार हो गया।