उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।
देखें यह जानकारी
जिसमें आयोग द्वारा परीक्षा की संशोधित उत्तर-कुंजी, श्रेणीवार/उपश्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स और शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। पटवारी और लेखपाल पदों के लिए शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा 06 अगस्त, 2026 से आयोजित की जानी प्रस्तावित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 4 गुना (1:4) अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता के आधार पर बुलाया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 14 जून, 2026 को किया गया था। आयोग ने 09 अप्रैल, 2025 के विज्ञापन (सं. 70/उ०अ०से०च०आ०/2025) के तहत कुल 416 स्नातक स्तरीय पदों पर आवेदन मांगे थे, जिसमें शामिल हैं:
◦ राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी): 119 पद
◦ राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल): 61 पद
देखें वेबसाइट
शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र और परीक्षा स्थल की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएगी। पटवारी और लेखपाल पदों के शारीरिक परीक्षण के बाद, कुल 416 पदों के सापेक्ष अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन (DV) की औपबंधिक सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट और प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नजर बनाए रखें।