उत्तराखंड: UKSSSC ने ड्राफ्ट्समैन समेत इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड किए जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 2024 में होने वाली आगामी परीक्षा के लिए ड्राफ्ट्समैन और तकनीशियन, प्लम्बर और प्रशिक्षक रिक्तियों सहित विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।

एडमिट कार्ड जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन पद के लिए लिखित परीक्षा 20 नवंबर से 14 दिसंबर 2024 तक तीन पालियों में विभिन्न केद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइटhttps://sssc.uk.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।