उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-65/उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 के अंतर्गत विज्ञापित आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) एवं आरक्षी पी०ए०सी०आई०आर०बी० (पुरुष) के रिक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 03 अगस्त, 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी।
देखें वेबसाइट
इस लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जा रही है। उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि औपबंधिक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/ उत्तरों पर आपत्तियों होने की दशा में दिनांक 05 अगस्त, 2025 से 09 अगस्त, 2025 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियों/ प्रत्यावेदन कर सकते हैं, जिसके लिए दिनांक 05 अगस्त, 2025 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक के अतिरिक्त डाक, ई-मेल व अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। समस्त अभ्यर्थी आयोग की बेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्तियों/प्रत्यावेदनों के संबंध में प्रामाणिक सहायक सामग्री / साक्ष्य भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। दिनांक 09 अगस्त, 2025 को सांय 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त आपत्तियां / प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
