उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।
परीक्षा का आयोजन
यह परीक्षा 11 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
• प्रथम पाली (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक): कलाकार एवं मानचित्रकार के पदों हेतु परीक्षा।
• द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक): विधि सहायक के पदों हेतु परीक्षा।
देखें वेबसाइट
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।