उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक / प्रवर्तन चालक (LMV एवं HMV) पदों (पद कोड: 714/396/75/2026) हेतु आयोजित भर्ती परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।
मई में आयोजित हुई थी परीक्षा
इसकी लिखित प्रतियोगी परीक्षा 31 मई 2026 को संचालित की गई थी। वाहन चालन परीक्षा (Driving Test) 20 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट (हल्के व भारी वाहन) में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर आयोग द्वारा निर्धारित अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु यह सूची तैयार की गई है।
जल्द जारी होगी यह तिथि
अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि एवं कार्यक्रम शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किया जाएगा। यह परिणाम माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड में विचाराधीन रिट याचिका WPSB No. 221 of 2026 (मनोज कुमार एवं अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य) में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।