उत्तराखंड: UKSSSC ने जारी किया आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक भर्ती का चयन परिणाम, यहां देखें

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के अवशेष 45 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है।

देखें वेबसाइट

आयोग के सचिव (एन०एस० डुंगरियाल) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चयन संस्तुति नियोक्ता विभाग को भेजने के लिए श्रेष्ठताक्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2020 को जारी विज्ञापन संख्या-26/उ०अ०से०च०आ०/2020 के तहत इन पदों के लिए द्वितीय चरण की टंकण एवं आशुलिखन परीक्षा 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इसके आधार पर 28 सितंबर 2026 को औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई और 22 अक्टूबर 2026 को आयोग कार्यालय में अभिलेख सन्निरीक्षा (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया पूरी की गई। लिखित परीक्षा, टंकण व आशुलिखन परीक्षा, अभिलेख सन्निरीक्षा और अभ्यर्थियों की वरीयता के आधार पर अंतिम चयन परिणाम तैयार किया गया है।
​

​

​