उत्तराखंड: कल से होगा अंडर-16 राज्य बास्केट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन, टीम का चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में अंडर-16 राज्य बास्केट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है।

चैंपियनशिप का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 से 8 नवंबर तक यह आयोजन किया जाएगा। जिसमें बताया कि अंडर-16 राज्य बास्केट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन हरिद्वार में किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के सभी जिलों की टीम भाग लेगी। इसके लिए बास्केट बॉल टीम का चयन किया गया है। इसमें हरिद्वार बालक वर्ग टीम में आदित्य पांडेय कप्तान, आरव खान, रोहन सिंह, मानविक चोपड़ा, युवराज चौहान, कार्तिकेय सैनी, सोमिल गुप्ता, मानिक खन्ना, अंशु यादव, आर्यन नेगी, जसमीत सिंह, यश यादव, तेजस चौधरी, अच्युतम मंगाई, क्षितिज, सागर साहू चुने गए हैं। बालिका वर्ग में कप्तान के रूप में आस्था शर्मा को रखा गया है। शेष खिलाड़ियों में पाखी, अकलिना, आराध्या चौहान, जानवी, आस्था, शगुन, समृद्धि जेटली, पलक, सहज, शांभवी, पी०तारा, आयुषी, जश्न, संस्कृति, अपूर्वा शामिल हैं।