आज 20 जुलाई 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1969: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने ‘अपोलो-11’ के जरिए चांद की सतह पर सफलतापूर्वक कदम रखा था।
📗📗1810: कोलंबिया ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा की थी।
📗📗1905: भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन की घोषणा की थी।
📗📗1951: जॉर्डन के संस्थापक और पहले राजा, अब्दुल्ला प्रथम की यरुशलम में हत्या कर दी गई थी।
📗📗1976: अमेरिका का ‘वाइकिंग-1’ अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की सतह पर सुरक्षित उतरा था।
📗📗1954: जेनेवा समझौते के तहत वियतनाम को उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बांट दिया गया था।
📗📗1973: मार्शल आर्ट के दिग्गज ब्रूस ली का असामयिक निधन हुआ था।