अल्मोड़ा: कारगिल विजय दिवस: 26 जुलाई को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में नमन किए जाएंगे शहीद, होगा आयोजन

अल्मोड़ा: देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने और कारगिल विजय की गाथा को नमन करने के लिए इस वर्ष भी अल्मोड़ा में कारगिल दिवस को बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन

बताया कि आगामी 26 जुलाई को छावनी क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (से0नि0) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जनपद में शौर्य दिवस की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कारगिल के शहीदों के सम्मान में विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजे से शहीद स्मारक, छावनी क्षेत्र (कैंट), अल्मोड़ा में आयोजित होगा। जिसमें कारगिल शहीदों की याद में पुष्पचक्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

​इन्हें किया आमंत्रण

​कर्नल विजय मनराल ने इस गौरवमयी और भावुक क्षण का साक्षी बनने के लिए जनपद के सभी गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों और विशेष रूप से वीर नारियों (शहीद परिवारों) को सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शहीद स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें।