उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस ने एक महिला और युवक को 11.6 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था क्षेत्राधिकारी सितारगंज के दिशा- निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निकट नेतृत्व में दिनांक 08.09.2023 को उ0नि0 इन्दर सिंह ढैला द्वारा मय हमराही कर्मगणों के दौराने चैकिंग स्थान-  सिडकुल रोड से पण्डरी को जाने वाले रास्ते से 150 मीटर पण्डरी की तरफ सितारगंज से अभियुक्त विकास कुमार पुत्र वीर पाल निवासी ग्राम फुलैया थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र-21 वर्ष व अभियुक्ता गीता शर्मा पत्नी स्व0 अशोक कुमार शर्मा निवासी वार्ड न0-06 नहरपार थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर उम्र-50 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त विकास से 5.1 ग्राम अवैध स्मैक तथा अभियुक्ता गीता शर्मा के कब्जे से 6.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

नशेड़ियों के विरूद्ध जारी है अभियान

उक्त संबंध में कोतवाली सितारगंज में FIR NO-277/2023 धारा -8/21 NDPS ACT बनाम विकास कुमार आदि पंजीकृत किया। अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। नशेड़ियों के विरूद्ध अभियान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- विकास कुमार पुत्र वीर पाल निवासी ग्राम फुलैया थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र-21 वर्ष।
2- गीता शर्मा पत्नी स्व0 अशोक कुमार शर्मा  निवासी वार्ड न0-06 नहरपार थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर।

बरामदगी

1- 6.5 ग्राम  अवैध स्मैक (अभियुक्त गीता शर्मा से बरामद )
2- 5.1 ग्राम अवैध स्मैक (अभियुक्त विकास कुमार से बरामद)
कुल -11.6 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0  इन्दर सिंह ढैला  कोतवाली सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर।
2-कानि0 453 चन्द्र प्रकाश  कोतवाली सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर।
3-म0कानि0 42 विमला  कोतवाली सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर।

अभियुक्त गीता शर्मा का आपराधिक इतिहास

1- FIR NO-277/2023 धारा -8/21 NDPS ACT
2- FIR NO-90/2021 धारा -8/22 NDPS ACT
3- FIR NO-392/2023 धारा -8/21/60 NDPS ACT
4- FIR NO-113/2020 धारा -8/22 NDPS ACT