उत्तराखंड: यूपीसीएल ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर लगी रोक पर दी जानकारी, इन मीटरों को प्राथमिकता से बदलने के जारी हुए हैं आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड पावर कारपेारेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक को लेकर जानकारी दी है।

क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगेंगे

जिस पर यूपीसीएल स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक को लेकर स्थिति साफ की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर कहा है कि ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। खराब-फुंके व गलत रीडिंग दे रहे मीटरों को प्राथमिकता से बदलने के आदेश दिए गए हैं। यूपीसीएल के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 20 हजार विद्युत मीटर खराब पड़े हैं, जिन्हें बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने बताया है कि नए विद्युत कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक नहीं लगाई गई है, बल्कि खराब मीटरों का प्रतिस्थापन कर स्मार्ट मीटर लगाने को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया है । वर्तमान में बदले जा रहे स्मार्ट मीटर के साथ पुराने खराब मीटरों के रिप्लेसमेंट को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जा सके। आगे उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पूरी तरह से नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।