उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच आदि कैलास यात्रा से जुड़ी अपडेट सामने आई है।
सितंबर से इनर लाइन परमिट जारी करने पर विचार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदि कैलास यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह यात्रा सितंबर में शुरू होगी। यात्रा के लिए 15 सितंबर से इनर लाइन परमिट जारी किये जायेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा का पहला चरण मई से जुलाई माह तक संचालित हुआ था। वहीं प्रदेश में 15 सितंबर तक का समय आपदा काल घोषित रहता है। सितंबर प्रथम सप्ताह में मानसून विदा हो जाने की संभावनायें हैं। इसे देखते हुए 15 सितंबर से यात्रा को फिर शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।