उत्तराखंड: उत्तरप्रदेश लोक सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के रोहित ने हासिल की पहली रैंक

उत्तराखंड के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 2021 में आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में नैनीताल जिले के निवासी रोहित ने प्रथम रैंक हासिल की है।

नैनीताल जिले के ओखलकांडा से

मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा और वर्तमान कठघरिया हल्द्वानी निवासी रोहित बचपन से ही पढाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडियट की पढ़ाई ‘द मास्टर स्कूल’ हल्द्वानी से और इसके बाद पंतनगर विश्वविधालय से कृषि में बीटेक किया है।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

रोहित बताते हैं उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए प्रतिदिन लगभग आठ घंटे नियमित पढ़ाई करके यह सफलता प्राप्त की है। रोहित के पिता नैनीताल जिला सहकारी बैंक में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता गृहणी हैं। उनकी इस सफलता पर उनके गृह क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।