उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वर्ष 2024 और 2025 के लिए दीर्घकालीन साहित्यसेवी सम्मान प्राप्त करने वाले साहित्यकारों की घोषणा की गई है।
की यह घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग के अधीन संचालित उत्तराखंड भाषा संस्थान ने यह घोषणा की है। जिसमें वर्ष 2024 और 2025 के लिए दीर्घकालीन साहित्यसेवी सम्मान प्राप्त करने वाले साहित्यकारों की घोषणा की गई है। यह सम्मान प्रतिष्ठित साहित्यकारों, लोकगायकों और जनकवियों को उनकी अमूल्य रचनात्मक सेवाओं के लिए दिया जाता है।
दिया जाएगा सम्मान
रिपोर्ट्स के मुताबिक संस्थान के अनुसार, वर्ष 2024 का सम्मान दिवंगत जनकवि स्वर्गीय गिरीश तिवारी गिर्दा, प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी और वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल को और वर्ष 2025 का सम्मान विख्यात कुमाउनी कवि स्वर्गीय शेरदा अनपढ़, कुमाउनी लोकगायक हीरा सिंह राणा और जनकवि अतुल शर्मा को आज रविवार 14 सितंबर को राजधानी देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में दिया जाएगा।