रामनगर: उत्तराखंड में आज शनिवार 21 फरवरी से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है।
इतने अभ्यर्थी रहें अनुपस्थित
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के तत्वाधान में इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। आज पहले दिन इंटर में ड्राइंग एंव पेंटिंग की परीक्षाएं आयोजित हुई। 635 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इंटर ड्राइंग एंड पेंटिंग में राज्य में कुल 12,252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 11,617 परीक्षार्थीयो ने परीक्षा दी, इस प्रकार 635 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।