उत्तराखंड: इसी माह जारी हो सकता है उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल सुधार परीक्षा परिणाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।

परिणाम जल्द होगा जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल यह परिणाम तय समय पर घोषित नहीं हो पाया। जो अगस्त में जाली होना था। जिसकी वजह पहले पंचायत चुनाव, फिर राज्य में आपदा और अब राजकीय शिक्षक संघ के परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार आदि रहें। ऐसे में अब अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। बोर्ड के सचिव के मुताबिक सोमवार तक मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। बताया कि इसके बाद प्रयास किया जा रहा है कि इसी महीने परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए।