उत्तराखंड: उत्तराखंड ने हिमालयी क्षेत्रों में टिकाऊ और समावेशी शहरी स्वच्छता मॉडल विकसित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन ‘उत्तराखंड अर्बन सैनिटेशन कॉन्क्लेव-2026’ में प्रदेश के चार प्रमुख शहरों को शहरी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन (कचरा प्रबंधन) के क्षेत्र में ‘लाइटहाउस सिटीज’ के रूप में पेश किया गया।
एक खास कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चार शहर देहरादून, मसूरी, रुद्रपुर और लालकुआं हैं। कॉन्क्लेव के दौरान जारी की गई ‘लाइटहाउस सिटीज फॉर वेस्ट मैनेजमेंट फ्रॉम उत्तराखंड इंडिया’ रिपोर्ट को देश के सभी हिमालयी राज्यों के लिए एक अनुकरणीय और बेहतरीन मॉडल बताया गया है। चकराता रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस विशेष कॉन्क्लेव का आयोजन शहरी विकास निदेशालय (UDD) उत्तराखंड की ओर से ATI नैनीताल एवं राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) के सहयोग से किया गया।