उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर रोड स्थित एलएस स्कूल में मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से द्वितीय उत्तराखंड लेजर रन स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुदप्रयाग, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत से करीब 100 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले पचास खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है। चयनित खिलाड़ी सितंबर में पटना (बिहार) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।