उत्तराखंड: उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश बनेगी भाजपा की शत-प्रतिशत सरकार- अरविंद पांडेय


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि जब से देश में डबल इंजन की सरकार आई है तब से कई विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 20 साल में सरकार आई और गई, लेकिन जो विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह किसी भी सरकार में नहीं हुआ।

उत्तराखंड के युवाओं को मिला इसका फायदा-

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार अपना स्लोगन दिया है युवा नेतृत्व 60 पर। इसी के तहत चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश यहां भाजपा की शत-प्रतिशत सरकार बनने जा रही है।
सोमवार को शिक्षा मंत्री पांडेय भाजपा जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में अगर भाजपा की सरकार नहीं बनती है तो यह प्रधानमंत्री का अपमान होगा। इससे आम जनता को भी काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब देश में गरीबों का खाता खुलवाया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था, लेकिन कोविड-19 के दौरान गरीबों के खातों में जो भी पैसा आया वह इसी खाते में आया। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 20 साल से बीसीसीआई की मान्यता नहीं मिल पाई थी जो अब मिल चुकी है। इससे उत्तराखंड के युवाओं को काफी फायदा मिला है। वहीं उत्तराखंड में कई सब अकैडमी खुल गई है जो युवाओं के खेल को निखारने का काम कर रहे हैं।

आम जनता सोच समझकर करें मतदान-

उन्होंने कहा कि पूर्व में प्राइवेट कॉलेजों में अलग-अलग निजी राइटरों की किताबें चला करती थी, लेकिन उनकी सरकार ने सभी स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कराया है। इसके अलावा राज्य में करीब 95 फीसदी स्कूलों की स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। अगर कांग्रेस और वामपंथियों के हाथ में सरकार गई तो देश के कई टुकड़े हो जाएंगे। इसलिए आम जनता का सोच समझकर अपने मतदान का प्रयोग करना होगा।