उत्तराखंड: विदेशी परिंदों से गुलजार होने लगा उत्तराखंड, आसन बैराज में पंहुचे यह पक्षी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। फरवरी का महीना शुरू हो गया है। ठंड भी बढ़ रही है। इसके साथ ही हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में विदेशी पक्षी पंहुचने लगे हैं।

रंग बिरंगे पक्षियों की चहचहाहट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसन बैराज में अब तक साईबेरियन समेत देश-विदेश के रंग-बिरंगे पक्षी पंहुचे है। सर्दियों में आसन बैराज देश-विदेश के परिंदों का पसंदीदा स्थल है। इस संबंध में देहरादून से पहुंची संयुक्त टीम ने गणना कार्य पूरा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आसन बैराज में साइबेरियन समेत देश-विदेश से 117 प्रजातियों के 5225 रंग-बिरंगे मेहमान परिंदे पहुंचे हैं। 30 जनवरी तक तेजी से आसन बैराज में पहुंचने वाले पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है।