उत्तराखंड: देश के आम बजट में उत्तराखंड को मिलेगा यह लाभ, एमएसएमई सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान, निवेश और रोजगार में भी इजाफा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश का आम बजट आ चुका है। जो एक फरवरी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी कार्यकाल में अपना लगातार 9वां बजट लोकसभा में पेश किया। जिसमें किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट में पुराने और कम उपज वाले बागानों के पुनर्जीवन और पहाड़ में अखरोट, खुमानी जैसे फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रविधान प्रस्तावित है। इससे उत्तराखंड में भी औद्यानिकी से जुड़े किसान आकर्षित होंगे। साथ ही इससे कृषि उत्पादों में विविधता आएगी तो उत्पादकता बढ़ने से किसानों की आय बढेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जगी यह उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर को मजबूती प्रदान करने और एमएसएमई को ‘चैंपियन’ बनाने के उद्देश्य से 10 हजार करोड़ रुपये की सहायता का प्रविधान किया गया है। केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रस्तावित बायोफार्मा शक्ति योजना उत्तराखंड जैसे फार्मा हब राज्य के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। बजट में अगले पांच वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रविधान किया गया है। बजट में नगर निकायों के लिए म्युनिसिपल बांड को बढ़ावा देने के प्रविधान ने राज्य के शहरी निकायों में नई उम्मीद जगा दी है। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को भी 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत राज्यों 1.4 लाख करोड़ का अनुदान मिलेगा। 2-3-टियर शहरों के लिए केंद्रीय बजट में आवंटन किया गया है।