उत्तराखंड: चीन में चमका उत्तराखंड का लाल, एशियन बीच गेम्स में जीता रजत पदक, यथार्थ देशवाल सम्मानित





उत्तराखंड: चीन के सान्या में छठे बीच एशियन गेम्स आयोजित हुए। जिसमें भारतीय कबड्डी टीम का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी यथार्थ देशवाल का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।


डीएम ने किया सम्मानित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यथार्थ देशवाल को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। यथार्थ देशवाल ने उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यथार्थ देशवाल भारतीय टीम के छह सदस्यीय दल का हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले छह महीनों के भीतर उत्तराखंड के कबड्डी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किए हैं। इससे पहले राज्य के खिलाड़ी भूमिका और राहुल बोरा ‘बहरीन यूथ एशियन गेम्स’ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।