उत्तराखंड: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी हुए सम्मानित, मिला शिक्षा शोध जीवन गौरव सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लोबल शिक्षा समिति की ओर से शिक्षा शोध जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए समिति की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान समिति के महासचिव अनिल सिंह तोमर ने प्रदान किया। बताया कि प्रो. एनके जोशी भारतीय उच्च शिक्षा जगत के एक प्रतिष्ठित, दूरदर्शी और प्रभावशाली शिक्षाविद् हैं। उन्होंने शिक्षा,अनुसंधान, प्रशासन और नीति-निर्माण के क्षेत्र में अड़तीस से अधिक वर्षों का योगदान दिया है। वह पूर्व में कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल तथा उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।