उत्तराखंड: नई टिहरी: धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कार्यरत विशाल त्यागी को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
किया सम्मानित
उन्हें प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय वीआईपी प्रेस क्लब उत्तराखंड द्वारा देहरादून स्थित टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं देश के प्रख्यात शिक्षाविद् व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विशाल त्यागी को यह प्रतिष्ठित अवार्ड सौंपकर सम्मानित किया। विशाल त्यागी की इस उपलब्धि पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के स्टाफ और प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।