उत्तराखंड: 14 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए होगा मतदान, जाने

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा के चुनाव है। कल यानि 14 फरवरी को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान होना है।

14 फरवरी को होगा मतदान-

जिसमें वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर कुल 632 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।