उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, यहां हुई बर्फबारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पल पल मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी पहाड़ों में बर्फबारी के आसार जताए है।

केदारनाथ में हुई बर्फबारी

मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ में दोपहर बाद से जमकर बर्फबारी हुई। दोपहर तक धाम में चटख धूप के चलते मौसम सुहाना था। लेकिन उसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और बर्फबारी हुई। इसके बाद बर्फबारी हल्की हो गई। बताया कि इससे बर्फ साफ करने का काम प्रभावित हुआ। इसके अलावा यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर रहा। मौसम में फिर बदलाव के आसार जताए है।