मौसम अपडेट: उत्तराखंड‌ में मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। आज यानि 30 जून को प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इस बदलाव को प्रदेश में मॉनसून आने का प्रबल संकेत माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में बारिश के आसार हैं। बीते बुधवार को सुबह से बादल लगे रहे। वहीं दोपहर बाद बारिश का दौर जारी रहा।