उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव होने लगा है। वहीं मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है।
इतना हिमपात दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ, बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई, जिससे दोनों धाम एक बार फिर सफेद चादर से ढक गए। केदारनाथ धाम में लगभग छह इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा पहाड़ों में भी आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं मैदानों में भी मौसम में बदलाव हुआ है।