अल्मोड़ा: एसएसजे विवि ने जारी किया बीएफए सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम, जानें अब से शुरू होंगी परीक्षाएं

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विवि) ने बीएफए (BFA) की आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
​
दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएफए के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी पूरी और विस्तृत समय-सारणी (डेटाशीट) देखने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।