नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में नवंबर में इन तारीखों पर रहेगा अवकाश, आदेश जारी

​नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और परिसरों में आगामी नवंबर महीने में अलग-अलग तारीखों पर अवकाश घोषित किया गया है।

अवकाश घोषित

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रीतेश साह की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय में छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है-
• ​12 नवंबर (गुरुवार): बीते 12 जुलाई 2026 (रविवार) को कुलपति की स्वीकृति से कार्यालय एवं परिसर खुले रहने के एवज में इस दिन अवकाश रहेगा।
• ​13 नवंबर (शुक्रवार): कुलपति की ओर से दिए गए विशेष अवकाश के क्रम में इस दिन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और सभी परिसरों में छुट्टी रहेगी।
• ​6 नवंबर (शुक्रवार) – केवल डीएसबी परिसर: बीते 11 जुलाई 2026 को दूसरा शनिवार होने के बावजूद डीएसबी परिसर, नैनीताल के कार्यालय खुले रहे थे। इसी के एवज में केवल डीएसबी परिसर में 6 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
​