उत्तराखंड मौसम अपडेट: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने दिया वैदर अपडेट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (आईएमडी) के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में अगले कुछ घंटे झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में गरज व चमक के साथ झोंकेदार हवा और मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। आज सोमवार से बारिश का दौर तेज हो सकता है। जिसके बाद पारे में कुछ कमी आने की उम्मीद है। दून में भी हल्की बौछारें राहत दे सकती हैं। हालांकि, अभी उमसभरी गर्मी बरकरार रह सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।