उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में फिर बदलाव के आसार, आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 22 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।