अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सुबह शाम ठंड के दस्तक के साथ ही अब तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। जिनमें पांच जिले शामिल हैं। इन पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।