उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। 17 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंचने के कारण मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड के बीच अब सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।